CRIME

लड़की को ले भागा युवक, मामला दर्ज

पानीपत, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पानीपत के बलजीत नगर में एक 17 साल की लड़की को एक युवक ले भागा। काफी ढूंढने पर भी लड़की का पता नहीं चल पाया है।जब परिजन लापता बेटी को तलाश रहे थे, उन्हें उसी दौरान किसी व्यक्ति ने बताया कि लड़की एक लड़के के साथ देखी गई है। इन बातों का पता लगते ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों को तलाश शुरू कर दी है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अनीशा पत्नी नसीम अंसारी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। यहां वह बलजीत नगर में रहती है। उनकी 17 वर्षीय लड़की 9 अप्रैल को दिन में घर से अचानक गायब हो गई। उसकी तलाश शुरू की गई। पड़ोसियों से पूछा, रिश्तेदारों से बात की व आस-पास की सभी जगहों पर देखा, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों को तलाशी के दौरान किसी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी को अभिषेक नाम का लड़का बहला-फुसला कर भगा ले गया है। अभिषेक अक्सर घर के आस-पास घूमता रहता था।

थाना चांदनी बाग एसएचओ ने बताया कि अनीशा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top