
नैनीताल, 11 जून (Udaipur Kiran) । नगर के सेंट जॉन्स विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा बुधवार को एक विशेष समारोह में की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वर्षा आर्या, रियांशी राज व वंश आर्या प्रतियोगिता में अपने वर्गों के विजेता रहे।
तीन श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वर्षा आर्या व अराध्या चौनियाल, मध्यम श्रेणी में रियांशी राज व मनप्रीत रेखाकोटी तथा क्रियान्स वशिष्ठ व हितांशा वर्मा एवं कनिष्ठ श्रेणी में वंश आर्या, संध्या व लक्षिता मिश्रा के साथ ही रियांश भट्ट, चैतन्य जोशी और युवान डालाकोटी को पुरस्कार प्रदान किये गये।
आयोजन में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कविता गंगोला, भाजपा कार्यकर्ता मीरा बिष्ट अनीता बोरा, आशा जोशी, किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, दिया आर्या, तुलसी बिष्ट, पूनम, रेणु बिष्ट, मनोज कुमार आदि विद्यालय की शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संचालन ज्योति त्रिपाठी ने किया।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
