Uttar Pradesh

चक्रवाती परिसंचरण से एक सप्ताह प्रभावित रहेगा मौसम

प्रभावित मौसम में चलती हुए तेज हवाएं (सांकेतिक फोटो)

लखनऊ, 02 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब है। आसमान में बादलों की आवाजाही है। मथुरा बागपत समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी और बारिश हुई है। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा देखी गयी है। शुष्क रेखा का प्रभाव क्षेत्र केरल तक देखा जा रहा है। इस रेखा के अग्रभाग के प्रभाव में उत्तर प्रदेश का समूचा हिस्सा आता दिख रहा है। इसी बीच एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पूर्वा हवाओं और दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के आपस में टकराने से चक्रवाती परिसंचरण होने जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तेज हवाएं, आंधी, बारिश जैसी स्थिति बनने का अनुमान है और मौसम प्रभावित रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top