HimachalPradesh

बैहना और गुटकर को नगर निगम वार्ड चौदह से बाहर करने की उठी आवाज

प्रकाश चौधरी की अगुवाई में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।

मंडी, 09 जून (Udaipur Kiran) ।

नगर निगम मंडी वार्ड नंबर चाैदह में शामिल की गई ग्राम पंचायत बैहना को निगम के दायरे से बाहर करने की आवाजें उठने लगी है। इस सिलसिले में सोमवार को पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की अगुवाई में आपति पत्र बैहना वासियों की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य को भेजा गया। इस अपाति पत्र में बैहना वासियों ने कहा है कि हमें अब ग्राम पंचायत से बाहर निकाल कर नगर निगम द्वारा गठित वार्ड नंबर 14 में सम्मलित किया गया है जिसका ग्राम पंचायत बैहना के लोगों ने शुरू में ही अपना विरोध दर्ज कर दिया था। इस बारे ग्राम पंचायत बैहना के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले भी दिनांक 23-04-2023 को अपना एक ज्ञापन प्रेषित किया था जिसमें यह मांग की गई थी कि ग्राम पंचायत बैहना व गुटकर को नगर निगम से बाहर किया जाए तथा पुनः ग्राम पंचायत में रखा जाए। जिस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

बैहना वासियों का कहना है कि अब नगर निगम आयुक्त मंडी के कार्यालय पत्र संख्या मब.13. 90.2016.ट.1938 क्ंजमक. 24.05.2025 जारी करके नगर निगम वार्डों के पुनर्गठन बारे अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें नगर निगम द्वारा कहा गया है कि संबंधित उपायुक्त वार्डो की निर्धारित प्रस्तावनायें तैयार कर 30 मई तक दें तथा 2 जून 2025 तक प्रकाशित किया जाएगा। इस बारे में अगर किसी भी वार्ड के लोगों को आपति या सुझाव देने है तो 9 जून तक उपायुक्त को दे सकते हैं। इस बारे नगर निगम वार्ड नंबर 14 बैहना-गुटकर के लोगों ने अपनी इस मांग को लेकर आपको अपनी आपत्ति दर्ज करवाने हेतू एक ज्ञापन सौंपा है तथा मांग की जाती है कि हमें वार्ड न0 14 बैहना-गुटकर को नगर निगम से बाहर किया जाए तथा पूर्व की तरह ग्राम पंचायत में ही रखा जाए। वहीं चेतावनी दी है कि अगर हमारी इस मांग पर सरकार व प्रशासन समय रहते कोई कार्यवाही नहीं करते हैं तो समस्त नगर निगम वार्ड 14 बैहना-गुटकर के ग्रामीण आने वाले नगर निगम व विधानसभा चुनावों का बहिष्र करने पर भी मजबूर हो सकते हैं।

ग्राम पंचायत बैहना के लोगों का कहना है कि जब उनकी पंचायत को नगर निगम में जोड़ा जा रहा था तो लोगों के भारी विरोध करने पर भी उनकी बात को अनसूना किया गया। उस दौरान प्रशसन तथा सरकार की तरफ से यह आश्सन दिया गया कि जब नगर निगम बनाने के लिए निर्धारित जनसंख्या का मांपदंड पूरा हो जाएगा तो नगर निगम में मर्ज एरिया को बाहर निकाल दिया जाएगा तथा मर्ज एरिया के लोगों से कोई भी टैक्स नही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नगर निगम का पुरजोर विरोध करते हैं तथा हमें नगर निगम से तुरन्त बाहर किया जाए।

लोगों का कहना है कि हम नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की अदायगी नहीं कर सकते, क्योंकि नगर निगम में विलय के बाद हमें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें भारी भरकम हाउस टैक्स आने वाले समय में लोगों से वसूला जाएगा, वहीं गृह निर्माण के लिए नक्शे पास करवाना तथा उनकी फीस जमा करना इत्यादि इसमें शामिल है जिसको हम वहन करने में असमर्थ हैं। लोगों के पास भूमि कम होने पर वह अपना गृह निर्माण नहीं करवा सकते हैं क्योंकि नगर निगम की शर्तों को पूरा करना सम्भव नहीं है। जिससे आम अदमी घर व गौशाला तक का निर्माण भी नहीं कर पाएगा। पंचायत के लोगों द्वारा नगर निगम पर जोड़े जाने में अपना विरोध दर्ज करवाया था। हालांकि नगर निगम को बने पांच साल होने जा रहे हैं, परंतु नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधा अभी तक इन मर्ज एरिया में नाममात्र भी निगम द्वारा मुहैया नहीं करवाई गई है। लोगों का कहना है कि इस मर्ज एरिया में 90 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि है जिसे देखते हुये नियमानुसार नगर निगम एरिया में शामिल नहीं किया जा सकता था, लेकिन इस बात को भी नज़र-अंदाज किया गया है। इस पर पुनः विचार कर ग्राम पंचायत बैहना-गुटकर को नगर निगम वार्ड नंबर 14 बैहना से बाहर किया जाए तथा उसे पुनः पंचायत का दर्जा बहाल किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top