Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्या लेकर आए पीड़ित, खुश होकर लौटे वापस

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर, 01 फरवरी (Udaipur Kiran) । आम जन की सुविधा और सारी समस्याओं का एक ही छत के नीचे निस्तारण करने के उद्देश्य से बालभवन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी केे समक्ष 116 शिकायतें प्रकाश में आईं, जिनमें दस शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

पीड़ित प्रेम कमल उत्तम ने दो महीने से अधिक समय से अपने चार पहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने की शिकायत करी। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करी। जिसके पश्चात आरटीओ ऑफिस से लाइसेंस मात्र दो घण्टे में नवीनीकृत हो गया।

राबिया बेगम, कमला देवी, मलका इत्यादि के लम्बित विधवा पेंशन के प्रकरण आए जिसका जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने मौके पर ही निस्तारित करते हुए उक्त की पेंशन बनवा दी। जबकि प्रार्थी चम्पा देवी के खाते में विधवा पेंशन भेजी जा रही थी। जिसकी जानकारी चम्पा देवी को नहीं थी। तब जिलाधिकारी ने उन्हे इसकी जानकारी देकर प्रकरण को तुरंत निस्तारित किया।

बेगमपुरवा निवासी मो. उस्मान शिकायत लेकर आए कि उनके मकान के खराब विद्युत मीटर को ठीक या बदला नहीं जा रहा है। कई बार केस्को कार्यालय के चक्कर लगाएं व ऑनलाइन तथा टाेल फ्री नंबर पर भी फोन किया लेकिन उनकी समस्या को लगातार अनदेखा किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता केस्को सुशील को मामले का आज निस्तारण करके आख्या देने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top