HEADLINES

राजा रघुवंशी के तीन हत्यारे गुवाहाटी के आनंद लॉज में ठहरे थे

राजा रघुवंशी हत्या कांड के आरोपित

– मेघालय पुलिस ने लॉज से एकत्र किया सीसीटीवी फुटेज

गुवाहाटी, 11 जून (Udaipur Kiran) । चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड के तीन कांट्रैक्ट किलर मेघालय जाने से पहले गुवाहाटी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने एक लॉज में ठहरे थे। इसका खुलासा मेघालय पुलिस के गुवाहाटी में चलाए गए अभियान के बाद हुआ है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से तीन हत्या के आरोपित आकाश, विशाल और आनंद गुवाहाटी पहुंचे थे। यहां पर पान बाजार स्थित आनंद लॉज में तीनों ठहरे थे। जानकारी मिलते ही मेघालय पुलिस बुधवार को गुवाहाटी पहुंचकर आनंद लॉज में छापेमारी की। मेघालय पुलिस ने आनंद लॉज से सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गयी है। माना जा रहा है कि राजा रघुवंशी हत्या कांड की गुत्थी को सुलझाने में आनंद लॉज का सीसीटीवी फुटेज भी अहम कड़ी साबित होगा।

———-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top