Jharkhand

झारखंड में तापमान बढ़ते ही बढ़ी परेशानी, बिजली की भी आंखमिचौली जारी

मौसम की फाइल फोटो

रांची, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को प्रचंड गर्मी महसूस की गई। बढ़े तापमान के चलते लोग ठंडा पेय पीने और पेड़ों की छांव ढूंढने समेत अन्य उपाय करते देखे गए। दोपहर में अधिक तपिश महसूस की गई।

वहीं मौसम विभाग के 22 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा सहित अन्य इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया।

वहीं रांची धुर्वा सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही बिजली की आंखमिचौली जारी रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली समस्या को लेकर लोग बिजली विभाग में भी सम्पर्क भी करते देखे गए। हालांकि दोपहर के बाद बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गई।

रांची में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8, डालटेनगंज में 38.4 और बोकारो में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top