Madhya Pradesh

भाजपा जितनी मजबूत होगी, देश भी उतना ही मजबूत होगा: हितानंद शर्मा

भाजपा जितनी मजबूत होगी, देश भी उतना ही मजबूत होगा: हितानंद शर्मा
भाजपा जितनी मजबूत होगी, देश भी उतना ही मजबूत होगा: हितानंद शर्मा
भाजपा जितनी मजबूत होगी, देश भी उतना ही मजबूत होगा: हितानंद शर्मा

बैतूल/सतना/जबलपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ देश भी विश्व में उतना ही मजबूत हुआ है। भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी को मजबूती मिली और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व पटेल पर मजबूती के साथ खड़ा किया है। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा को विस्तार देकर देश को आर्थिक दृष्टि से संबल बनाना है।

हितानंद शर्मा शनिवार को बैतूल में आयोजित संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। हम राष्ट्र को प्रथम, दल को द्वितीय और स्वयं को तृतीय स्थान पर रखने वाले कार्यकर्ता हैं। जब-जब देश में भाजपा की सरकारें रही तब-तब देश आगे बढ़ा है। देश और प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

हर बूथ की चिंता कर यूथ और मातृशक्ति को काम पर लगना है

शर्मा ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन देश के गांव को पक्की सड़कें भाजपा के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दी। आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय अटल जी ने बनाया। हर गांव को शुद्ध पेयजल प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को पक्का मकान मोदी सरकार ने दिया। यहां तक की हर नागरिक का खाता और हर घर में शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाएं मोदी सरकार ने ही दिए हैं। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन उन्होंने इस तरह के मूलभूत काम कभी नहीं किए।

उन्होंने कहा कि देश के विकास और मजबूती के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी है। सदस्य बनने के लिए हमें हर बूथ की चिंता करनी है और हर यूथ को काम पर लगाना है। मातृशक्ति को भी सदस्यता अभियान में बड़े पैमाने पर काम करते हुए पार्टी का विस्तार करना चाहिए। बैतूल में पूर्व में भी हमने रिकॉर्ड सदस्य बनाए हैं। अब इससे बड़ी सफलता हासिल करने का समय है।

हितग्राहियों को सदस्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाएं: राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सतना में आयोजित संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। जब हम हितग्राहियों के पास भाजपा का सदस्य बनाने के लिए संपर्क करेंगे तो वह अवश्य पार्टी के सदस्य बनेगें। इसलिए हमें जो विरोधी हैं उनका भी बाहें फैलाकर स्वागत करना है। हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जायेगा, वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को एक मिशन के रूप में पूरा करता है।

राष्ट्र विरोधी ताकतों से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव के समय हम वोट मांगने घर-घर जाते हैं, उसी तरह पार्टी के संगठन पर्व पर भी घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। सदस्यता अभियान का शुभारंभ एक सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सदस्य बनकर करेंगे। शुक्ल ने कहा कि एक तरफ भाजपा देश को दुनिया की नम्बर-1 आर्थिक शक्ति बनाने में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्र विरोधी ताकतें भी सक्रिय हैं जो भाजपा के इस काम में अवरोध पैदा कर रही हैं, षडयंत्र रच रही हैं, दुष्प्रचार कर रही हैं। ऐसी ताकतों से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि आप लोग सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें।

-संगठन को सशक्त बनाने के लिए सदस्यता के लक्ष्य में प्राणप्रण से जुटें: सबनानी

सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भगवानदास सबनानी ने शनिवार को संगठन पर्व के तहत जबलपुर के रानीताल संभागीय कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता सदस्यता को महापर्व के रूप में मनाते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्राणप्रण से जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भाजा एक लोकतांत्रिक दल है। जिसमें कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसलिए संगठन पर्व लिए महत्वपूर्ण है। जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ मध्यप्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अथक मेहनत कर जीत का रिकॉर्ड बनाया है, उसी प्रकार मध्यप्रदेश भाजपा ’संगठन पर्व’ में भी जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन और हम सब कार्यकर्ता सदैव संगठन कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। मध्यप्रदेश के संगठन को कई राज्यों में एक मॉडल संगठन के रूप में देखा जाता है। भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं और सोच देश के अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच-निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं।

कार्यकर्ता बडी संख्या में नए एवं पुराने सदस्यों को पार्टी से जोड़े

सबनानी ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारत माता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। भाजपा सदस्यता अभियान को भी संगठन पर्व के रूप में मनाती है। भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यपद्धति में संगठन पर्व विशेष है, इस बार यह पर्व 1 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। प्रदेश में संगठन ने 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। संगठन पर्व के दौरान हमें सभी वर्गो एवं समाज के लोगों को पार्टी के गौरवशाली इतिहास तथा रीति-नीति से अवगत कराकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है। जबलपुर जिले के कार्यकर्ता देश-प्रदेश के अनुकूल वातावरण का लाभ उठायें और सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड स्थापित करें। कार्यकर्ता बडी संख्या में नए एवं पुराने सदस्यों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले बार की अपेक्षा संगठन ने इस बार सदस्यता का टारगेट बडा दिया है। महाकौशल क्षेत्र संगठन का गढ रहा है। हमें इस गढ को और मजबूत करके हमारे पितृपुरूषों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top