HEADLINES

छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य सरकार ने क‍िए 20 आईपीएस अफसरों के तबादले

आईपीएस तबादला सूची
आईपीएस तबादला सूची १

रायपुर, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राज्‍य सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त और अधिक सुव्यविस्थत करने के उद्देश्य से आज 20 आईपीएस अफसरों के तबादले कर द‍िए हैं। रव‍िवार को जारी आदेश में 9 जिलों के एसपी और दो जिलों के आईजी बदल दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, पवन देव- अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर।

अंकित कुमार गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

ध्रुव गुप्ता – पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

दीपक कुमार झा – पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज।

अभिषेक शांडिल्य – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज।

बालाजी राव सोमावार – पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।

अजातशत्रु बहादुर सिंह – पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।

विवेक शुक्ला – एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।

राजेश कुमार अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, सरगुजा।

विजय अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।

जितेंद्र शुक्ला – सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर।

भावना गुप्ता – पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा।

सूरज सिंह – पुलिस अधीक्षक, धमतरी।

त्रिलोक बंसल – पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा।

लक्ष्य शर्मा – पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

अंजनेय वार्ष्नेय – पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़।

पुष्कर शर्मा – सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना।

योगेश कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, बालोद।

एसआर भगत – पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

विजय पाण्डे – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top