HEADLINES

कांग्रेस सांसदों के क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ने दो परियोजनाएं देकर दिया बड़ा संदेश

हिसार में कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य नेता।

छह माह में तीसरी बार हरियाणा आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

हिसार, 14 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के गढ़ में एक बड़ी रैली कर भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने

हिसार

में हरियाणा का पहला एयरपोर्ट जनता को समर्पित कर अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरू की। प्रधानमंत्री ने यमुनानगर

में 800 मेगावाट की थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास कर विकास गाथा लिख दी। छह माह में तीसरी बार हरियाणा पहुंचे मोदी ने इस दौरे से कांग्रेस

के सांसदों वाले क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं देकर हरियाणा की जनता को बड़ा संदेश दिया है।

दरअसल, हिसार लोकसभा सीट से इस समय कांग्रेस के जयप्रकाश और अंबाला

लोकसभा के संसदीय क्षेत्र यमुनानगर से सांसद वरुण मुलाना हैं। प्रधानमंत्री ने साेमवार काे हिसार व यमुनानगर में दोनों कार्यक्रम एक राजनीतिक संदेश देते हुए दाे परियोजनाओं काे देना विकास

की दृष्टि से यह बड़ी उपलब्ध है। हिसार लोकसभा क्षेत्र की अगर बात की जाए तो यहां भाजपा के पांच, कांग्रेस के तीन

तथा एक निर्दलीय विधायक हैं।

हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के सामने कई तरह की चुनौतियां

रही हैं। आमतौर पर हरियाणा में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम एक बैल्ट तक ही सीमित

रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब भाजपा उत्तरी हरियाणा के तहत आते यमुनानगर, दक्षिण

हरियाणा के तहत आते रेवाड़ी तथा राजस्थान से सटी बागड़ी बैल्ट में आते हिसार में विभिन्न

परियोजनाओं की शुरूआत करवाकर भाजपा ने समूचे हरियाणा को एक साथ साधने

का काम किया है। वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में

आई भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में उत्तरी हरियाणा का महत्व अधिक रहा है। अंबाला

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा हलकों में से छह में इस समय कांग्रेस के विधायक

हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के तीन विधायक हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top