HEADLINES

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों का जताया आभार, कहा- हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया, कमल कमल कर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय में संबोधित करते हुए

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। विजय उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है। कमल कमल कर दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवरात्री का छठां दिन है। मां कात्यानी के आराधना का दिन है। मां शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आर्शीवाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लागातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई, विकास की जीत हुई। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद शांतिपूर्वक चुनाव हुए। वोटों की गिनती हुई नतीजे आए, यह संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने एनसी को ज्यादा सीटें दी। वोट प्रतिशत के हिसाब से देखें कश्मीर में जितनी भी पार्टियां लड़ रही थीं, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। हरियाणा की यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। नम्र विनम्र मुख्यमंत्री की जीत है। आज हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था, इतने वर्षों में बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस राज्य का नेतृत्व किया। इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही है।

वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि 2011 के बाद जितने भी चुनाव हुए लोगों ने कांग्रेस को नहीं जीताया। देश के कितने ही राज्य हैं, जहां से कांग्रेस को एक बार लोगों ने निकाल दिया फिर उसे घुसने नहीं दिया। कांग्रेस के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top