Uttar Pradesh

पुलिस टीम ने लौटवाई साइबर ठगी का शिकार पीड़ित की 15 लाख से अधिक की धनराशि, चेहरे पर आई खुशी

पैसे लौटवाती पुलिस टीम

फिरोजाबाद, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । साइबर अपराध पुलिस टीम ने शुक्रवार को साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की 15 लाख से अधिक की धनराशि सकुशल वापस कराई है। इतनी बड़ी धनराशि वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है।

थाना उत्तर क्षेत्र के विभव नगर निवासी शिकायतकर्ता सुभाष चन्द्र शर्मा ने थाना साइबर अपराध पर एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उसने कहा था कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसके खाते से धनराशि काट ली है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर चंचल त्यागी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी थाना साइबर क्राइम राजेश सिंह को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगाया था। थाना साइबर अपराध पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने समयबद्ध प्रयास करते हुए सम्बन्धित बैंकों व नोडल अधिकारियों को पत्राचार किया। शुक्रवार को पीड़ित की पूरी धनराशि कुल 15,77,493 रुपये सकुशल वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top