Bihar

कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर निर्भर है पार्टी की सफलता : मिथिलेश तिवारी

मंच पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारी

भागलपुर, 21 मई (Udaipur Kiran) । भागलपुर के लालूचक अंगारी स्थित एक रिसोर्ट में बुधवार को आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी एवं प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी उपस्थित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर पर जिला मंत्री ने प्रस्ताव एवं राजनीति प्रस्ताव विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को सर्व स्वीकार्यता, संगठन की शक्ति और भाजपा की सरकारों के कल्याणकारी कार्यो और सेवा भावों की गूंज है। भाजपा अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ चल रही है और संगठन तंत्र की शक्ति ही वैभव का चित्र सजाती है।

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है‌। जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें। हमारा बूथ सशक्त होगा तो हम ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए सक्षम होंगे। कार्यकर्ताओं के बदौलत बीजेपी आज इस मुकाम पर पहुंची है।

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन है और हम केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते। हम विचारधारा के लिए काम करने वाले लोग है। पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। इस दौरान जिला के कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया एवं दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top