
प्रयागराज,27 मई (Udaipur Kiran) । विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ ही संगठन के विस्तार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति एवं सैद्धांतिक विचारों को ग्रहण करना सबसे महत्वपूर्ण है। यह बात सोमवार को प्रयागराज के राजापुर स्थित रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय अभाविप प्रयाग महानगर का महाविद्यालय अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र सूरज ने कही।
उन्होंने पहले सत्र में बताया कि यह वर्ग करने वाले कार्यकर्ता अपने परिसरों में अभाविप का कार्य प्रभावी ढंग से बढाएंगे। अभ्यास वर्ग में कार्य पद्धति, संपर्क संवाद, प्रवास, सदस्यता, सक्षम इकाई एवं परिसर कार्य जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
दूसरे सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर संगठन मंत्री अर्चित सोनी ने कार्य पद्धति पर विचार रखा। इसी तरह प्रांत सह संयोजक, खेलो भारत नर नारायण सिंह,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान प्रकाश ने अभाविप के आयाम, कार्य एवं गतिविधि के बारे में जानकारी दी।
चौथे सत्र में विभाग संयोजक यशवंत प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शांतनु मिश्रा ने अभाविप के इकाई, परिसर कार्य एवं सदस्यता विषय पर अपने विचार रखें। अंत में कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अनौपचारिक सत्र चलाए गए।
जिसमें प्रेस विज्ञप्ति लेखन आयुष विश्वकर्मा, ज्ञापन लेखन डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग मिश्रा एवं महानगर सह मंत्री अभिनव पाण्डेय , नुक्कड़ नाटक महानगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश एवं ज्ञान प्रकाश , महानगर उपाध्यक्ष डॉ. आभा त्रिपाठी द्वारा लिया गया। अभ्यास वर्ग का समापन महानगर अध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने किया।
इससे पूर्व मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद एवं देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया । इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज, महानगर संगठन मंत्री अर्चित सोनी, आस्था सिंह,अभिनव पाण्डेय, अमन शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, शिवांक द्विवेदी, अभिषेक सिंह, शांतनु मिश्रा, आदित्य, विनायक, यशराज एवं छात्रा बहनों में सृष्टि भटनागर, भाग्यश्री श्रीवास्तव, श्रेया शर्मा, आर्या राजपूत सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
