CRIME

नव विवाहिता की माैत, चाैदह दिन पूर्व हुई थी शादी

प्रतिकात्मक फोटो

फिरोजाबाद, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की रात्रि एक नव विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक विवाहिता की शादी चाैदह दिन पहले ही हुई थी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बिसौली निवासी उदयवीर ने अपनी पुत्री अनामिका (24) की शादी 14 जुलाई को फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के भीकनपुर निवासी अतुल पुत्र रमेश के साथ की थी। रविवार की रात को अनामिका को लेकर ससुराल वाले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उसकी मध्य रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने मायका पक्ष को रात में ही सूचना दी। मैनपुरी से परिवार के सदस्य सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले भाग निकले। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर पति सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हुई है। मृतका के पिता द्वारा इसकी सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि मृतका की 14 जुलाई को शादी हुई थी। साथ ही दहेज की मांग की जा रही है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़ / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top