Maharashtra

सोशल मीडिया पर प्रसारित भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची फर्जी है : रवींद्र चव्हाण

मुंबई, 18 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने रविवार को बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष 2025 के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित 81 जिला अध्यक्षों की सूची फर्जी है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। अभी तक प्रदेश भाजपा के केवल 58 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की ही आधिकारिक घोषणा हुई है। शेष जिलों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है।

रवींद्र चव्हाण ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा जिलाध्यक्षों की फर्जी सूची में कई गलत नाम हैं और इसे जानबूझकर फैलाया जा रहा है। चव्हाण ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने 58 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। शेष जिलों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पूरी हो जाएगी। इस प्रकार की घटना से पार्टी की बदनामी होने की संभावना है तथा गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ साइबर अपराध के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। चव्हाण ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल आधिकारिक रूप से जारी की गई सूचना पर ही भरोसा करें।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top