Uttar Pradesh

शिकार की तलाश में आया तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ

वन विभाग के पिंजड़े में कैद तेंदुआ

बहराइच, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जनपद में जंगल से आबादी क्षेत्र में शिकार के लिए आया एक बार​ फिर तेंदुआ पकड़ा गया है। वन विभाग द्वारा जंगल से सटे गांव अयोध्यापुरवा में लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ गुरुवार की अर्धरात्रि को कैद हो गया। वन कर्मियों द्वारा उसे रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले जाया गया और स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ने की ​प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई।

डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि जिले की सीमावर्ती जंगलों से अक्सर जंगली जीव शिकार की तलाश करते हुए आ जाते हैं। ऐसे ही एक तेंदुआ सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में कई दिनों से लोगों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। तेंदुए लोगों पर हमला कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए 12 अक्टूबर को अयोध्यापुरवा में पिंजड़ा लगाया गया था। बीती गुरुवार रात करीब एक बजे वन विभाग के लगाए पिंजड़े में तेंदुआ आकर कैद हो गया। उसे पिंजड़े के साथ रेस्क्यू कर वन कर्मियों द्वारा रेंज कार्यालय लाया गया है।

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए का तीन डॉक्टरों के पैनल से स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top