HimachalPradesh

सुक्खू सरकार के मंत्रियों की भाषा असंसदीय : विश्वचक्षु

प्रदेश भाजपा श मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु।

धर्मशाला, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के मंत्रियों की भाषा असंसदीय हो चुकी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सबसे पहले अपने मंत्रियों को आचरण कैसा होना चाहिए ये सिखाना चाहिए कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। यहां स्कूलों के बच्चे भी आचरण को देखते हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार के मंत्री नारी सम्मान भी नहीं दे रहे हैं। चुनाव के दौरान झूठे वादे कर महिलाओं को ठगने का प्रयास किया, 1500 रुपए देने की बात कही। उनके झूठे फॉर्म भरवाए गए। उन्हें गुमराह किया गया। अब सुक्खू सरकार टाल-मटोल कर रही है।

विश्व चक्षु ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर जिस तरह की भाषा शैली का एक मंत्री द्वारा विधानसभा के अंदर प्रयोग किया गया वह भाषा अशोभनीय है व उसे सहन नहीं किया जा सकता। उन मंत्री को तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए। आज हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कांग्रेस सरकार संभाल नहीं पा रही है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से चरमरा गई है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top