Assam

देश की सुरक्षा व आत्म-सम्मान का मुद्दा व्यक्ति विशेष के सम्मान से अधिक महत्वपूर्ण: भाजपा

भाजपा का ध्वज

पाकिस्तान से रिश्तों के मुद्दे को नकार नहीं पा रहे हैं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई : रंजीव कुमार शर्मा

गुवाहाटी, 16 फरवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रवक्ता रंजीव कुमार शर्मा ने देश की सुरक्षा और आत्म-सम्मान का मुद्दा जोरहाट के सांसद एवं लोकसभा के उप नेता गौरव गोगोई के व्यक्तिगत सम्मान से अधिक महत्वपूर्ण है।

रविवार को भाजपा के प्रवक्ता रंजीव कुमार शर्मा यहां पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि गौरव गोगोई का कहना कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सोची समझी साजिश के तहत उनका सम्मान धूमिल किया गया है। यह गलत आरोप है। उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय के नियमों का उल्लंघन करते हुए दिल्ली स्थित पाक दूतावास के साथ गुप्त संबंध बनाए रखकर और देश की सुरक्षा बलों के खिलाफ उत्तेजक बयान देकर गौरव गोगोई देश की समग्र सुरक्षा प्रणाली को अस्थिर करने के षडयंत्र में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर सदस्य के लिए देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत सम्मान से अधिक महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि गौरव गोगोई ने स्वयं इन आरोपों को अपने शब्दों के साथ स्वीकार किया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे पर गहराई से विचार-विमर्श करने के बदले प्रदेश कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई को खतरे में देख मजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से कई सवालों के जवाब देने की सार्वजनिक अपील की थी। मुख्यमंत्री के सवालों के सीधे जवाब न देते कर गौरव गोगोई और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसे बयान दिए, जो इस मुद्दे से कोई संबंध नहीं रखते हैं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि गौरव गोगोई ने ऐसी असंगत और लापरवाही भरी बातें कहकर अपने उपर लगाए गए हर आरोप का खंडन किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद ने पाकिस्तानी मूल के संगठनों और दिल्ली में पाक दूतावास के साथ संबंधों का हवाला देते हुए लगाए गए आरोपों को खारिज करने में सांसद गोगोई असमर्थ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत अधिकांश नेताओं ने गौरव गोगोई के पाक संबंधों पर कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं देखी है।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top