West Bengal

स्वास्थ्य केंद्र में अवैध रूप से काटे गए पेड़, आरोप प्रभारी पर

स्वास्थ्य केंद्र में अवैध रूप से काटे गए पेड़, आरोप प्रभारी पर

पूर्व बर्दवान, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पर स्वास्थ्य केंद्र के कई पेड़ों को अवैध तरीके से काटने का आरोप लगने के बाद शनिवार सुबह पूर्व बर्दवान के जमालपुर के नवग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तनाव फैल गया। पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि पेड़ काटने के बाद यदि उस स्थान पर नया पेड़ नहीं लगाया गया तो कटे हुए पेड़ के हिस्से को हटाने नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रभारी डॉक्टर पर सही इलाज नहीं करने का भी आरोप लगाया है। आरोपित अधिकारी और डॉक्टर से खबर लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो सका था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वनसृजन प्रकल्प के तहत नवग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई पेड़ लगाए गए थे। आसपास के गांवों से इलाज के लिए आने वाले मरीज उसी पेड़ के नीचे आराम करते हैं। कुछ दिन पहले अस्पताल के सुधार के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति से एक पेड़ काटा गया था। हाल ही में एक और पेड़ काटा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। उनका दावा है कि इस घटना में बीएमओएच और केंद्र प्रभारी डॉक्टर शामिल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओएच के नाम से पोस्टर देखे गए जिसमें लिखा था कि पेड़ के कटे हुए हिस्से को हटाने नहीं दिया जाएगा।

स्थानीय निवासी वसंत पगड़े ने कहा कि जो पेड़ काटा गया वह काफी पुराना है। ये पेड़ वन सृजन प्रकल्प के तहत लगाए गए हैं। आसपास के लगभग 10-12 गांवों के निवासी इलाज के लिए यहां आते हैं और इन पेड़ों के नीचे बैठते हैं। पेड़ को अवैध रूप से बलपूर्वक काटा गया। हमने रोकने की कोशिश की, पर ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना में स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओएच और प्रभारी डॉक्टर शिलादित्य राउत शामिल हैं। प्रशासन को अंधेरे में रखकर यह पेड़ काट दिया गया है। हम इसका समाधान चाहते हैं।

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय / गंगा राम

Most Popular

To Top