RAJASTHAN

रेगिस्तान में आसमान से आग बरस रही, सबसे गर्म बाड़मेर : 30 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

रेगिस्तान में आसमान से आग बरस रही, सबसे गर्म बाड़मेर : 30 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

बाड़मेर, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । रेगिस्तान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लगातार दूसरे दिन भी बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

बाड़मेर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सुबह से तेज धूप निकल गई। सुबह 9 बजे के बाद लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। साथ ही हेल्थ विभाग ने दोपहर में धूप में निकलते समय सिर ढकने, अधिक पानी पीने और बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने की गाइडलाइन भी जारी की है। भीषण गर्मी के दौर में कूलर और पंखे भी हांफने लग गए हैं।

मंगलवार को सुबह से रुक-रुक हवाओं का दौर चल रहा है। साथ हवाओं के साथ लू के थपेड़े भी शुरू हो गए। सुबह भी लोगों को गर्मी व लू से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। लोग गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पीने के साथ, नींबू पानी और ज्यूस का सेवन कर रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तानी बाड़मेर जिले में आगामी दिनों भीषण गर्मी का दौर शुरू जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हीट वेव 30 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तापमान बढ़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top