Madhya Pradesh

रायसेन: कच्चे मकान में लगी भीषण आग, शादी में गया था परिवार, लाखाें का नुकसान

कच्चे मकान में लगी भीषण आग

रायसेन, 8 मई (Udaipur Kiran) । रायसेन शहर के वार्ड एक नरपुरा बायपास रोड पर गुरुवार तड़के एक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य शादी में शामिल हाेने गए थे। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दाे गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में करीब डेढ लाख रूपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार वार्ड एक नरपुरा निवासी दीवान सिंह लोधी का खेत में कच्चा मकान है। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे उनके मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से मकान में रखा 6 ट्राली भूसा जल गई। खेती के काम में इस्तेमाल होने वाले पाइप भी आग की चपेट में आ गए। मकान में स्थित किराने की दुकान का सारा सामान, पलंग और तिरपाल जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दीवान सिंह को सूचना दी। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सुबह 5:30 बजे दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। दीवान सिंह ने बताया कि वार्ड में एक शादी समारोह था, जिसमें सभी लोग गए थे। आग लगने के समय घर में कोई नहीं था। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top