RAJASTHAN

डूंगरपुर में बनेगा भगवान परशुरामजी का पहला मंदिर

मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के दौरान मौजूद विप्रजन
भूमि पूजन करते विप्रजन

डूंगरपुर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । शहर के नया महादेव मंदिर परिसर में भगवान परशुरामजी का पहला मंदिर बनाया जायेगा। विप्र फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को मंदिर के लिए भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। एक महीने पहले ही यहां चबूतरे पर भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापना की गई थी।

विप्र फाउंडेशन की ओर से 20 जुलाई को भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापना के बाद से ही मंदिर निर्माण को लेकर योजना बन गई थी। विप्र फाउंडेशन ने भामाशाहों की मदद से मंदिर निर्माण को लेकर काम शुरू किया। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में नया महादेव मंदिर परिसर में पंडित संजय पंड्या शास्त्री, हरिप्रकाश दवे की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भगवान परशुरामजी की आराधना के साथ विप्रवरो ने भगवान परशुरामजी के जयकारें लगाए। श्रीगोड ब्राह्मण समाज बारा चौखला डूंगरपुर के अध्यक्ष विनोद जोशी के साथ ही विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंड्या, जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय, महामंत्री प्रशांत चौबीसा, युवा अध्यक्ष मुकेश जोशी समेत विप्रवरो ने भगवान की पूजा करते हुए मंदिर निर्माण की नींव रखी। इस दौरान भगवान परशुरामजी के जयकारें गूंज उठे। जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी की मूर्तिया कई जगह लगी है। लेकिन भगवान परशुरामजी का ये पहला मंदिर बनने जा रहा है। ब्राह्मण समाज के साथ ही भगवान परशुरामजी सर्वसमाज के लिया आराध्य है। अगले 4 महीनों में ही मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, योगेश पंड्या, श्रीधर शर्मा, सुरेश फलोजिया, विजय रावल, शार्दूल चौबीसा, हेमेंद्र चौबीसा, मोहनलाल चौबीसा, ललित शुक्ला, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, बाबूलाल व्यास, सुदेश मेहता, चिराग पंड्या, भरत पहाड़, रमेश जोशी, भरत जोशी, मनन दीक्षित, डॉ रजनी शर्मा, प्रियंका शर्मा, जयप्रकाश चौबीसा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top