Delhi

पीएनजी लीक होने के बाद घर में हुआ धमाका, दाे घायल

नई दिल्ली, 3 मार्च (Udaipur Kiran) । शाहदरा इलाके के जगजीवन राम स्थित एक मकान में साेमवार दाेपहर पीएनजी लीक होने के बाद धमाका हो गया। हादसे में पीएनजी लाइन ठीक करने आया टेक्नीशियन और घर का एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। घायल इनप्रीत सिंह (28) और दिव्यांग उर्फ प्रिंस (17) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना जोरदार था कि रसोई और मेन गेट उखाड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की वजह का पता लगा रही है।

पुलिस के मुताबिक हादसा जगजीवन नगर गली संख्या-8 में हुआ। यहां एक मकान में पीएनजी लीक हो रही थी। उसकी शिकायत करने पर दोपहर एक बजे इनप्रीत सिंह वहां पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पहुंचा। उसने परिजनों को कॉल किया। घर में उस समय प्रिंस मौजूद था। इनप्रीत रसोई में पाइप लाइन की मरम्मत कर रहा था।

इस बीच अचानक तेज धमाका हुआ। पड़ोसियों को लगा मानो भूकंप आ गया है। पड़ोसी मदद के लिए भागे। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि मकान की रसोई और मेन गेट का दरवाजा उखड़ चुका था। अंदर इनप्रीत और प्रिंस झुलसी हुई हालत में थे।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top