Haryana

सोनीपत: गोहाना की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की गूंज, सेना का सम्मान

सोनीपत: गेाहाना         तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नेतृत्व करते हुए
सोनीपत: गेाहाना         तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद   शर्मा ने नेतृत्व करते हुए

-ऑपरेशन

सिन्दूर और सैन्यबलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में उमड़ा गोहाना

सोनीपत, 17 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पीओके और पाकिस्तान में किए

गए ऑपरेशन सिन्दूर ने देशवासियों में गर्व और उत्साह की लहर जगा दी है। इसी वीरता और

देशभक्ति के सम्मान में गोहाना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा

निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

शनिवार को गोहाना में राजकीय महिला महाविद्यालय मोड़ से शुरू

हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सहकारिता मंत्री डॉ.

अरविंद शर्मा ने नेतृत्व किया, गोहाना प्रभारी डॉ किरण कलकल, तिरंगा यात्रा संयोजक

व भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान प्रथम पंक्ति में रहे। कड़ी धूप के बावजूद आमजन

ने भारी संख्या में भाग लेकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। यात्रा शहर के प्रमुख

मार्गों से होते हुए कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करते हुए आगे बढ़ी।

अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती पर

जाकर आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। अब हमारी सेना तकनीकी, मानसिक और रणनीतिक

दृष्टि से पहले से कहीं अधिक सक्षम है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी अपने भाषण में

कहा कि सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब आतंकवाद

पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने दोहराया कि अब भारत, पाकिस्तान से केवल पीओके और आतंकवाद

पर ही बात करेगा। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा संयोजक प्रदीप सांगवान ने कहा कि

हमारी फौज पाकिस्तान प्रायोजित आतंक को जड़ मूल से खत्म करेगी।

भाजपा नेता डॉ. किरण कलकल, डॉ. रीटा शर्मा, नगर

परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, तीर्थ राणा, जसबीर

दोदवा, पहलवान योगेश्वर, डॉ.राममेहर राठी, जगबीर जैन, गीता आदि यात्रा में शामिल

रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन ने भारतीय सेना के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की

भावना को प्रकट किया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top