HimachalPradesh

देवदर्शन हेतु आमजन के लिए खुले नाहन के शाही महल के कपाट

देव दर्शन हेतु आमजन के लिए खुले नाहन के शाही महल के कपा

नाहन, 04 मई (Udaipur Kiran) । सिरमौर में रियासत काल से ही नगर देवता खेड़ा महाराज का मंदिर शाही महल के भीतर स्थापित है। वर्ष में एक बार खेड़ा महाराज के मंदिर को आमजन के लिए खोला जाता है और इस अवसर पर शहर में बनाये दूसरे खेड़ा मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आज खेड़ा जी के विशेष पूजन का दिवस है जिसपर आज शाही महल के कपाट आमजन के लिए खोले गए हैं और लोग बड़ी संख्या में महल के भीतर जाकर खेड़ा जी महाराज व माता बाला सुंदरी मंदिर जोकि महल में ही स्थापित है, पूजा अर्चना व दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

शाही महल की महारानी रसिका प्रकाश ने बताया कि शहर में खेड़ा जी महाराज के लिए आज शाही महल व मंदिरों के कपाट खोले गए हैं ताकि सभी लोग दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि महाराज उदय प्रकाश ने कपाट खोलने की प्रथा शुरू की थी जो भविष्य में भी कायम रहेगी।

उलेखनीय है कि कई वर्षों तक शाही महल के कपाट नहीं खोले जाते थे फिर लोगों की श्रद्धा को देखते हुए शाही महल आमजन के दर्शनार्थ खोलना आरम्भ किया गया, जो आज भी कायम है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top