CRIME

डॉक्टर पर महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

चकेरी थाने की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 06 मई (Udaipur Kiran) । जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला डॉक्टर (सीनियर रेजिडेंट) ने साथी डॉक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के साथ मारपीट की और अपने गृह जनपद बुलंदशहर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चकेरी थाना अंतर्गत रहने वाली पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर तैनात है। तकरीबन दो से ढाई साल पहले मेडिकल कॉलेज में उसकी मुलाकात मूल रूप से बुलंदशहर में रहने वाले डॉ. अभिषेक भास्कर से हुई।

इस दौरान हुई मुलाकातों के बाद आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर महिला डॉक्टर को पहले तो प्रेम जाल में फसाया और फिर पढ़ाई करने के बहाने अपने कमरे में बुलाकर जबरन रेप किया। वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने कहा हम दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। कुछ दिन बाद पीड़िता ने शादी के लिए दोबारा दबाव बनाया तो आरोपित ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे भगा दिया।

पीड़िता ने आगे बताया कि अभिषेक ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर अपने गृह जनपद बुलंदशहर भाग गया। इस घटना के बाद से महिला डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आखिरकार उसने घटना को लेकर चकेरी थाने में आरोपित अभिषेक भास्कर (एमएस आर्थो) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले में दूसरे पक्ष से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top