Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद, शिकायतों का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी :फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी,03 अगस्त (Udaipur Kiran) । राजा तालाब तहसील पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य ने अफसरों के साथ लोगों की फरियाद सुनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की मौजूदगी की जानकारी पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिया। समाधान दिवस में एडीसीपी वरुणा जोन टी सरवरण,उप जिलाधिकारी अमित कुमार, एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार संत विजय सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सार्थक अग्रवाल, तहसीलदार विपिन कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त कैंट विदुष सक्सेना,नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह,प्रीति पांडेय ने लोगों की शिकायत सुनी। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देशित किया।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top