RAJASTHAN

भीषण गर्मी के बीच आमजन के लिए निगम लगाएगा वाटर कूलर

निगम

जयपुर, 21 मई (Udaipur Kiran) । नगर निगम हेरिटेज जयपुर की विद्युत समिति बी की बैठक बुधवार को हेरिटेज निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें समिति चेयरमैन उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की। इस दौरान चेयरमैन उत्तम शर्मा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेरिटेज निगम के वार्डों में आवश्यकता के अनुसार नई लाइटें लगाई जाएं। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए वार्डो में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर जल्द लगाएं जाएं।

चेयरमैन उत्तम शर्मा ने समिति सदस्यों के साथ प्रस्तावों पर चर्चा की और सभी की सहमति के बाद निगम पार्षदों की समस्याओं के निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी समिति सदस्य और लाइट शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top