Haryana

सोनीपत: हरियाणा में स्कूलों की हालत खराब, शिक्षकों के पद भी खाली: संजय सिंह

3 Snp- 5    सोनीपत: राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुके         भेंट करते ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा।

सोनीपत, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

गन्नौर शहर की नई अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की हरियाणा

बदलाव जनसभा में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि हरियाणा में स्कूलों

की हालत खराब है। शिक्षकों के पद खाली है।

शनिवार को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए

बिजली, पानी, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए अरविंद केजरीवाल लगातार आवाज उठाते आ

रहे हैं। वहीं भाजपा ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल में डालने

का काम किया।

भाजपा जितना भी जोर लगा ले, लेकिन अरविंद केजरीवाल कभी नहीं झुकेंगे।

प्रदेश की जनता भी भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है। चुनाव में बीजेपी को करारी हार

का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा हरियाणा में स्कूलों की हालत के मुकाबले दिल्ली

और पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है। हरियाणा में भी शिक्षा व्यवस्था,

स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी

बदलाव यात्रा कर रही है।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता व वरिष्ठ प्रदेश

उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, महिला प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन, लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र

गौतम, सतीश राज देशवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र चिरस्मी, रणबीर छिक्कारा, मंजू

कौशिक, सरोज बाला राठी, अंकुश त्यागी आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना शर्मा

Most Popular

To Top