Uttrakhand

मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, अधिकारियों और कार्मिकों को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण विधानसभा के बाहर सत्र व्यवस्था में लगे श्रमिकों और कार्मिकों के साथ।

भराड़ीसैंण, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन और प्रशासन के अधिकारियों व कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैण में रात्रि विश्राम किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैंण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की और राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top