Maharashtra

मु्ख्यमंत्री ने दिया विकिपीडिया से छत्रपति संभाजीराज के बारे में आपत्तिजनक वक्तव्य हटाने का निर्देश

मुंबई, 18 फरवरी (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक उल्लेख को हटाने का आदेश महाराष्ट्र साइबर सेल के पुलिस महानिरीक्षक को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आज विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक वक्तव्य आने पर पुणे के भक्ति शक्ति प्रतिष्ठान ने तीव्र विरोध व्यक्त किया था। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत साइबर सेल के आईजी यशस्वी यादव को मंत्रालय में तलब किया और उन्हें विकिपीडिया पर मौजूद कंटेंट को हटाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज हमारे आदर्श हैं। उनके बारे में ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कार्रवाई करने का भी आदेश साइबर सेल को दिया है। इस मुद्दे पर शिवसेना शिंदे समूह के नेता भरत गोगावले ने विकिपीडिया पर संभाजी महाराज के आपत्तिजनक वक्तव्य को हटाने की मांग की थी।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top