RAJASTHAN

झुंझुनू का एक और लाल देश सेवा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुआ

झुंझुनू के सैनिक ने  वीरगति प्राप्त की

झुंझुनू, 17 मई (Udaipur Kiran) । राजस्थान में झुंझुनू जिले के एक और सैनिक देश की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए है। जिले में खेतड़ी के बेसरड़ा गांव निवासी नायक मदन सिंह गुर्जर (35) का शनिवार सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जिसकी सूचना सुबह साढ़े सात बजे सेना के द्वारा नायक मदन सिंह गुर्जर के बड़े भाई सूबेदार हंसराज को दी गई।

नायब मदन सिंह 20 ग्रेनेडियर में तैनात थे। जो आपरेशन सिंदूर में शामिल थे। वे पिछले दिनों ही गांव में छुट्टियों पर आए हुए थे। लेकिन जब भारत—पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हुए और तनाव बढा तो सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। उसी वक्त अर्जेंट कॉल पर छुट्टी पूरी होने से पहले नायक मदन सिंह गुर्जर ड्यूटी पर जम्मू कश्मीर के गुरेज इलाके में पहुंच गए थे। शनिवार सुबह उनके बड़े भाई 5 ग्रेनेडियर में आसामान में तैनात सूबेदार हंसराज को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद वे गांव पहुंच गए है। नायक मदन सिंह गुर्जर के एक 13 साल का बेटा प्रिंस है। पिछले साल ही प्रिंस की पढाई के लिए उनकी पत्नी अनिता और बेटा जयपुर में रहने लगे थे।

मदन सिंह गुर्जर 26 सितंबर 2010 को सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद वे लांस नायक बने और दो—तीन साल पहले नायक पद पर पदोन्नत किए गए। मदन सिंह गुर्जर के पिता मालाराम किसान और माता घोघड़ी देवी गृहिणी है। मदन सिंह गुर्जर की पत्नी अनिता भी गृहिणी है। तीन भाइयों में सबसे बड़े सूबेदार हंसराज है। तो सबसे छोटा भाई कप्तान गुर्जर है। तो दिल्ली में अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा सुरेश जांगिड़ ने बताया कि नायक मदन सिंह गुर्जर का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उनकी पार्थिव देह रविवार सुबह नौ बजे प्लेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगी। इसके बाद रोड के जरिए गांव लाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश

Most Popular

To Top