West Bengal

लापता मरीज का शव अस्पताल के शौचालय में मिलने से हड़कंप

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल

बहरामपुर, 09 मार्च (Udaipur Kiran) । मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शौचालय में लापता मरीज का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह रविवार सुबह से ही लापता था। इस घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मृतक का नाम सफातुल्लाह शेख (55) है। वह मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत कांदी थाना अंतर्गत रामेश्वरपुर गांव का निवासी था।

पुलिस और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शफातुल्लाह ने दो दिन पहले घर में जहर खाकर ‘आत्महत्या’ करने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिवार के सदस्य उसे स्थानीय गोकर्ण अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शफातुल्लाह शेख को रविवार सुबह अस्पताल के बिस्तर पर नहीं देखा गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि अस्पताल का एक शौचालय अंदर से बंद था। बाद में दरवाजा जिसे तोड़ने के बाद अंदर से शफातुल्लाह का शव मिला। उनके गले में तौलिया लटका हुआ था।

परिवार के सदस्यों का दावा है कि उसकी जान बचाने के लिए अस्पताल लाया गया था। यह घटना होने के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं कि अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की नजर से वह कैसे बच निकला? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top