Madhya Pradesh

सिवनी: नाले में मिला 8 वर्षीय बच्चे का शव, बीती शाम से था लापता

नाले में मिला 8 वर्षीय बच्चे का शव

सिवनी, 17 मई (Udaipur Kiran) । सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक आठ साल के बच्चे का शव मिला है। मृतक बीती शाम से लापता था। परिजनाें की शिकातय के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस काे आशंका है कि खेतले हुए बच्चा नाले में डूब गया हाेगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार बिनेकी गांव में नाले में 8 वर्षीय बच्चे संस्कार नेमा पुत्र मनाेज नेमा का शव शनिवार सुबह घर के पास नाले में मिला है। बच्चा शुक्रवार शाम 4 बजे से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह लगभग 7 बजे बच्चे का शव घर के पास स्थित नाले में मिला। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेंगा। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा खेलते समय नाले के पास चला गया होगा। वहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top