Uttar Pradesh

कर्ज में डूबे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद, 5 मार्च (Udaipur Kiran) । थाना जसराना के गांव शाहपुर कला में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। मृतक कर्ज से परेशान था।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बुधवार को ग्रामीणों ने जब एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गये। जिनमें शव को देख कोहराम मच गया। उन्होंने शव की पहचान देवेंद्र कुमार उर्फ अन्नू (32) पुत्र मान सिंह के रूप में की है। इधर सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। जिसने लोगों की सहायता से शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और कर्ज में डूबा था। संभवतः उसने इसी कारण से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top