Chhattisgarh

अंबिकापुर : सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मिला शव।

अंबिकापुर, 9 मई (Udaipur Kiran) । सरगुजा जिले के उदयपुर-सूरजपुर मुख्य मार्ग के खम्हरिया के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि, सड़क दुर्घटना से उसकी मौत हुई है। शव को करीब सौ मीटर घसीटे जाने की निशान भी मिली है। पूरा मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उदयपुर-सूरजपुर मुख्य मार्ग पर खम्हरिया के पास सड़क किनारे युवक का शव देखा। जिसकी सूचना तुरंत उदयपुर पुलिस कोई दो गई। सूचना पर उदयपुर टीआई कुमार चंद्राकर की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर युवक को देर तक घसीटने का निशान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि, अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारने के बाद घसीटा होगा। मृतक के चेहरे और पीठ पर कई जगह चोट आई है।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। मृतक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां निवासी चमन सिंह (35 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। मृतक के भाई दूबराज ने बताया कि, रात करीब 8 बजे उन्होंने साथ में खाना खाया था, उसके बाद वह किसी को बिना कुछ बताए निकल गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो चमन सिंह का खून से लथपथ शव मिला।

वहीं इधर, पुलिस घटना को लेकर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना है। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद उसे घसीटा है।

(Udaipur Kiran) / विष्णु पाण्डेय

Most Popular

To Top