Jharkhand

रामगढ़ में रेल पटरी पर मिले गर्भवती युवती के शव की नहीं हुई शिनाख्त

अज्ञात महिला का शव

प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा हत्या का मामला, गले पर मिले निशान

रामगढ़, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रांची रोड रेलवे स्टेशन और बरकाकाना जंक्शन रेल खंड पर एक गर्भवती युवती का शव मिला है।

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को रांची रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर बरकाकाना रूट पर 18 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसके सिर पर चोट लगी थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने उसके गले पर निशान भी पाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तो पूरा माजरा साफ हो गया। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। महिला लगभग 8 महीने की गर्भवती थी, जिसे मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है।

पुलिस को घटनास्थल पर ऐसा कोई दस्तावेज और सुराग नहीं मिला, जिससे महिला का नाम पता स्पष्ट हो सके। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में छानबीन की और महिला की तस्वीर दिखाई लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। अब पुलिस महिला के पूरे हुलिए को मीडिया में प्रकाशित करा रही है। साथ ही सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पहचान होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top