CRIME

ट्रॉली बैग में मिला शव पंजाब की रहने वाली महिला का

नई दिल्ली, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । शाहदरा जिले के विवेक विहार क्षेत्रांतर्गत सत्यम एन्क्लेव में एक घर में ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतका की पहचान अंजू उर्फ अंजली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को विवेक विहार इलाके के सत्यम एन्क्लेव स्थित एक घर से दुर्गंध आने पर पास-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक महिला का शव मिला था। शव कमरे के अंदर बेड में रखे एक ट्रॉली बैग में मिला था। शव सड़ी गली अवस्था में था। पुलिस ने उक्त मामले में मकान मालिक को हिरासत में लेकर महिला के बारे में पूछताछ कर रही है।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है। वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली बताई गी है। पुलिस ने मृतका के परिवार को मामले की सूचना दे दी है। फिलहाल, घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top