Maharashtra

पहलगाम में मारे गए के 3 लोगों के शव शाम 4बजे तक डोंबिवली पहुंचेंगे

मुंबई,23 अप्रैल ( हि.स) । ठाणे जिले में डोंबिवली के इन तीनों लोगों के पार्थिव शरीर आज दोपहर 1.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से डोंबिवली के लिए सम्भवतः रवाना हुए हैं।ये तीनों शव लगभग शाम 4 बजे तक डोंबिवली पश्चिम के भागशाला मैदान पहुंचेंगे और फिर अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाएंगे।ठाणे जिला सूचना प्रसारण कार्यालय द्वारा आज बताया गया के मृतकों में अतुल श्रीकांत मोने उम्र 43 वर्ष जो कि निजी संस्था में काम करते थे।उनके परिवार में 35वर्षीय पत्नी अनुष्का मोने गृहिणी हैं तथा एक 18साल की लड़की ऋचा मोने जो कि कॉलेज में पढ़ती है।यह परिवार ठाकुरवाड़ी,सम्राट चौक डोंबिवली में रहता है।इसी तरह पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए संजय लक्ष्मण लेले अनुमानतः उम्र 50साल है। इनका परिवार विष्णु नगर सुभाष रोड डोंबिवली में रहता है।इनकी 46 वर्षीय पत्नी कविता लेले जो कि गृहिणी हैं और 20वर्षीय पुत्र हर्षल संजय लेले जो प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है।आतंकवादी हमले में मारे गए तीसरे सदस्य हेमंत जोशी जी 45साल के हैं। इनकी पत्नी 43वर्षीय मोनिका हेमंत जोशी जो गृहिणी हैं इनका 16वर्षीय पुत्र ध्रुव है जो कि प्रायवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है।यह परिवार बागशाला मैदान के डोंबी पश्चिम में रहता है।पहलगाम में चार कुख्यात आतंकवादियों के शिकार अतुल मोने की पत्नी अनुष्का मोने और उनकी बेटी ऋचा मोने,हेमंत जोशी का पुत्र ध्रुव तथा उनकी पत्नी मोनिका जोशी तथा संजय लेले की पत्नी कविता लेले और पुत्र हर्षल सुरक्षित हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top