Delhi

श्यामलाल कॉलेज का वार्षिकोत्सव 9 जून को, मुख्यमंत्री होंगी मुख्य अतिथि

दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 6 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 09 जून को दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्यामलाल कॉलेज के 61वें वार्षिकोत्सव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। यह जानकारी श्यामलाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर ने शुक्रवार को दी।

प्रो. कर ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह सोमवार 9 जून को सुबह 10 बजे श्यामलाल कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्त होंगी। यह समारोह हमारे संस्थान की समर्पित शिक्षण परंपरा, विद्यार्थियों की सतत उपलब्धियों और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उत्सव होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बालाराम पाणि, भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा विधायक जितेंद्र महाजन शामिल होंगे।

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षा सविता गुप्ता करेंगी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न अकादमिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की उपलब्धियों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान कॉलेज की 60 वर्षों की विकास यात्रा और उसके भविष्य के संकल्पों को भी साझा किया जाएगा।

————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top