Uttrakhand

संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के ज़रिए साझा होंगी मोदी सरकार की उपलब्धियाँ

भाजपा लोगो

-कार्यक्रमों के माध्यम से साझा की जायेगी उल्लेखनीय उपलब्धियों की तस्वीर

देहरादून, 01 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक नामक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है। यह कार्यक्रम 9 जून से प्रारंभ होगा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और आयोजनों के माध्यम से जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

रविवार को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की ओर से कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 9 जून को मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्र की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित संकल्प से सिद्धि तक, राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है। जिसे प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राज्यभर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से जनसभागिता के साथ मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, सह संयोजक के तौर पर सरकार में दायित्वधारी विनय रुहेला, रेनू अधिकारी एवं कुंदन परिहार को जिम्मेदारी दी गई है और तीन सदस्य मण्डल समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि तैयारी के क्रम में प्रदेश की वर्चुअल कार्यशाला के बाद 4 -6 जून तक जिला स्तर पर प्रत्यक्ष कार्यशालाये संपन्न की जाएंगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की ओर से 9 जून को देहरादून और जिला स्तर पर 10, 11 जून को पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। वहीं प्रत्येक जिले में प्रोफेशनल मीट भी आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 वक्ता सरकार की उपलब्धियों से संबंधित तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मण्डल में 12 से 14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जायेगी, जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। वहीं 15-17 जून शक्तिकेन्द्र अनुसार शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी। उनमें भी उपस्थित लोगों द्वारा विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जायेगा।

इसके अतिरिक्त विधानसभावार केन्द्र प्रायोजित योजनाओं हेतु पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु घर-घर पहुंचा जाएगा। इन कार्यक्रमों मे विधायक, पूर्व विधायक, दायित्वधारी, मेयर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

डिजिटल प्रतियोगिता जिसमें सभी जिलों में लंबे और छोटे वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की जानी हैं। वहीं सभी जिला केंद्रों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

वर्चुअल कार्यशाला में समस्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यक्रमों की प्रदेश समिति के सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिलों में गठित जिलो की समितियों के सदस्य वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top