CRIME

नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

बांदा, 14 जून (Udaipur Kiran) । जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पैलानी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च 2025 को थाना पैलानी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रोहित सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम नादादेव, थाना जसपुरा, जनपद बांदा ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए और बाद में उसे वायरल कर दिया। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

इस गंभीर मामले में थाना पैलानी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी की कार्रवाई तब संभव हो सकी जब मुखबिर की सूचना पर थाना पैलानी पुलिस ने ग्राम सिंघन कला में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Most Popular

To Top