West Bengal

मालदा में भाजपा के डीएम कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर तनाव

भाजपा की रैली

मालदा, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय की भाजपा द्वारा घेराव को लेकर शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ नौकरी रद्द करने के मुद्दे सहित विभिन्न भ्रष्टाचार के आरोप लगाते इस अभियान में शामिल हुए। इस दिन भाजपा के कार्यक्रम को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही।

टाउन हॉल के सामने से शुरू हुई भाजपा की रैली डीएम कार्यालय पहुंचते ही माहौल गरमा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ दिया गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और रेफ को काफी मशक्क्त करना पड़ा। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे बैरिकेड पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस कार्यक्रम में दिलीप घोष के अलावा उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू, इंग्लिश बाजार के विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top