CRIME

समुदाय विशेष के निर्माणधीन मकान के हौद में गौवंश का शव मिलने से उपजा तनाव

सोडाला
सोडाला

जयपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोड़ाला थाना इलाके में गुरुवार को समुदाय विशेष के निर्माणाधीन मकान के हौद में गौवंश का शव मिलने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और धर्म के जयकारें लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने निर्माण को अवैध मानते हुए भवन को सील कर दिया है। वहीं मामले की सूचना पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन अवैध निर्माण को सात दिन में तुड़वाने की बात कहीं। विधायक ने अवैध निर्माण में किन-किन अधिकारियों की सहभागिता है इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन करने की बात कहीं। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाने की बात कहीं है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को चिता नगर राकड़ी सोडाला में एक मकान से बदबू आने पर लोग मौके परपहुंचे। निर्माणाधीन मकान के हौद में एक गौवंश का शव पड़ा नजर आया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यह मकान समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बनवाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबारी कर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने गौवंश के शव को हौद से बाहर निकाला। मामले की जानकारी के बाद कई गौसेवा समितियों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इस मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग रखी। घटना के बाद सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अवैध निर्माण की जानकारी सामने आने पर विधायक ने निगम को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोपाल शर्मा के निर्देश पर अधिकारियों पर अवैध निर्माण को सील कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top