Haryana

टेकराम कंडेला जींद व उचाना विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

कोर कमेटी के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।

जींद, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने राष्ट्रीय मुख्यालय पर हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर संयुक्त संगठन के साथ और कौर कमेटी के सदस्यों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में कंडेला ने कहा कि हमारा संगठन लंबे समय से पूरे हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तरी भारत में किसान मजदूर व गरीब आदमी की आवाज व सामाजिक मुद्दों को लेकर मजबूती से कार्य कर रहा है। प्रदेश कार्यकारी के पदाधिकारियों का गठन किया जा चुका है।

संगठन को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक के 66 गांव के प्रधान व सचिवों की पिछले दिनों सूची जारी की है। जन कल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा दालमवाला व किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हजूरा सिंह ने कहा कि हमारे कोर कमेटी के पास सभी राजनीतिक दलों के निमंत्रण आ रहे हैं। राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ कई बार मुलाकात हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में कोर कमेटी के सदस्यों की एक अहम बैठक हुई थी। जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों ने कहा था कि जींद जिला हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदू है। यहां से लंबे समय से सरकारें बनती और गिरती है। यह जिला किसान आंदोलन व खाप पंचायत का गढ़ माना जाता है और संघर्ष की धरती है। इसलिए हमारे संगठन की मांग है कि अगर जींद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी की टिकट पर टेकराम कंडेला को चुनाव लड़ाया जाता है तो उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना पड़ेगा।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा शर्मा

Most Popular

To Top