Uttar Pradesh

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर हमले का आरोपित तेजस गिरफ्तार

सीमा हैदर की फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा, 05अप्रैल (Udaipur Kiran) । पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के रबूपुरा स्थित घर में घुसकर हमले की कोशिश के मामले के आरोपित एक व्यक्ति को रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात से आये इस व्यक्ति ने शानिवार को सीमा हैदर पर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीमा हैदर पर हमला कर पाता, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

जबकि बताया यह जा रहा है कि सीमा हैदर हमले में बाल-बाल बच गई। आरोपित उसको चोट नहीं पहुंचा पाया था। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम तेजस जानी है। वह गुजरात के सुरेंदर नगर का निवासी है। रबूपुरा थाने के एसएचओ सुजीत उपाध्याय का कहना है कि आरोपित ‘शाम करीब 7 बजे तेजस जानी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचा और सीमा हैदर के घर में घुस गया। उस वक्त सीमा हैदर छत पर थी। सचिन और परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे।’ अज्ञात व्यक्ति के घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी गई। सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि हमले में सीमा हैदर बाल-बाल बच गई। एक दिन पहले ही उसकी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी। सीमा और बाकी सभी लोग घर में थे। तभी हमलावर घर में घुसा।

उल्लेखनीय है कि पबजी गेम खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से प्यार होने के बाद सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसका कहना है कि वह अपना धर्म बदल चुकी है और सचिन मीणा से शादी कर चुकी है। पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर आई सीमा हैदर ने हाल ही में सचिन के बच्चे को भी जन्म दिया है। पहलगाम हमले के बाद से वह चर्चा में है।

—————

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top