West Bengal

रात भर लापता रहने के बाद पद्मा नदी में मिला किशोर का शव

मुर्शिदाबाद, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

मुर्शिदाबाद जिले के बामनाबाद के सगरपाड़ा इलाके में पद्मा नदी से एक गुरुवार को एक किशोर का शव बरामद किया गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृत किशोर का नाम आशिक शेख (17) था। वह महताब कॉलोनी का निवासी था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मिर्गी रोग से पीड़ित था। बुधवार दोपहर घर से निकलने के बाद वह लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। गुरुवार को उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने पद्मा नदी के किनारे उसकी चप्पलें और साइकिल देखी। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसके शव की तलाश शुरू कर की। थोड़ी ही देर बाद उसका शव नदी से बरामद कर लिया गया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय / संतोष मधुप

Most Popular

To Top