Uttar Pradesh

मंडुवाडीह ककरमत्ता पोखरी में किशोरी डूबी, मौत

मंडुवाडीह ककरमत्ता पोखरी के पास जुटी भीड़: फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता पोखरी में रविवार को नहाते समय एक किशोरी डूब गई। जब तक उसे पोखरी से निकाला जाता सांसें थम चुकी थी। सूचना पाते ही किशोरी के परिजन और पुलिस भी पोखरी पर पहुंच गए।

उत्तरी ककरमत्ता के मुसहर बस्ती निवासी सुभाष की बेटी किरण (15) अपने हमउम्र साथियों के साथ ककरमत्ता रेलवे लाइन के किनारे स्थित पोखरी में नहाने गई थी। नहाते समय अचानक फिसल कर किरण कर गहरे पानी में समा गई। यह देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग भी पोखर पर जुट गए। कुछ साहसी युवकों ने पोखर में उतर कर किसी तरह किरण को गहरे पानी से निकाल लिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तत्काल ही उसे बरेका अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी वहां पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार किशोर के माता की उसके जन्म के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। वह इकलौती थी। पिता सुभाष पास के कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम करते हैं। बेटी ही उसके जीवन की आशा थी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / प्रभात मिश्रा

Most Popular

To Top