Uttar Pradesh

टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने राम मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन

टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन राम मंदिर के निर्माण कार्य का किया अवलोकन
टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन राम मंदिर के निर्माण कार्य का किया अवलोकन

अयोध्या, 21 मई (Udaipur Kiran) । श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला का बुधवार को टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने दर्शन कर राम मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीरामजन्म्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने उन्हें निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि, राम मंदिर निर्माण कार्य अपने पूर्णता की तरफ अग्रसर है। मंदिर निर्माण में टाटा ग्रुप भी सहयोगी है। जिसका समय समय पर प्रगति की समीक्षा होती रहती है। इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्था में लगे गोपाल, पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top